छत्तीसगढ़ की नई आबकारी नीति का मंत्रिमंडल ने किया अनुमोदन - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ की नई आबकारी नीति का मंत्रिमंडल ने किया अनुमोदन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 21 जनवरी को रायपुर में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्रिपरिषद ने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए छत्तीसगढ़ आबकारी नीति के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। वहीं, नवा रायपुर अटल नगर में नरसी मोंजी प्रबंधन अध्ययन संस्थान की स्थापना के लिए विले पारले कलावनी मंडल को लगभग 40 एकड़ भू-खण्ड 90 वर्षों के लिए लीज पर देने के संबंध में स्वीकृति प्रदान की गई।  

बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने बताया कि मंत्रिपरिषद ने अटल नगर में चार नये उद्यमिता केन्द्रों की स्थापना के लिए सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया के साथ एमओयू करने का निर्णय लिया है। एक अन्य फैसले में मंत्रिपरिषद ने राज्य के जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में जांच की संख्या बढ़ाने के लिए लैब का संचालन करने का निर्णय लिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें