CG : ADEO के पदों पर भर्ती  हेतु सूची जारी - CG Sandesh

CG : ADEO के पदों पर भर्ती हेतु सूची जारी

सहायक विकास विस्तार अधिकारी पद के लिए अभ्यार्थियों के दस्तावेजों सत्यापन के बाद पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। अभ्यर्थी विभाग की वेबसाईट पर सूची का अवलोकन कर दावा-आपत्ति 28 जनवरी 2026 तक प्रस्तुत कर सकते हैं। अभ्यर्थी दावा आपत्ति आवेदन एवं दस्तावेज स्वयं उपस्थित होकर अथवा डाक के माध्यम से कार्यालयीन समय में विकास आयुक्त कार्यालय, छत्तीसगढ़ नवा रायपुर अटल नगर में जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त होने वाले किसी भी प्रकार के दस्तावेज़ अथवा दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

गौरतलब है कि विकास आयुक्त कार्यालय, छत्तीसगढ़ नवा रायपुर अटल नगर द्वारा सहायक विकास विस्तार अधिकारी पदों हेतु छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा जारी प्रावधिक प्रावीण्य सूची के आधार पर अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन अक्टूबर 2025 तथा शेष अभ्यर्थियों को 04 नवंबर 2025 को दस्तावेज सत्यापन हेतु अंतिम अवसर प्रदान किया गया था।

देखें लिस्ट - PDF

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें