बसना : 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मिली लाश, फोट... - CG Sandesh

बसना : 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मिली लाश, फोटो वायरल होने पर पहुंचे परिजन

बसना थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी भंवरपुर अंतर्गत ग्राम जमदरहा की पानी टंकी अहाता के अंदर एक 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध
परिस्थिति में लाश मिली। युवक 12 जनवरी को बैंक ऑफ बडौदा धान का पैसा निकालने गया था। बैंक से दोपहर बाद गायब था। जब मिला तो संदिग्ध परिस्थिति में उसकी मौत हो गई थी। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

घटना स्थल पर मौजूद मृतक के पिता सूजन साहू से मिली जानकारी के अनुसार गौतम साहू पिता सूजन साहू उम्र 25 वर्ष जाति कोलता ग्राम लिमदरहा का निवासी था। विगत 12 जनवरी 2026 को अपने एचएफ डीलक्स मोटर साइकिल से घर से धान का पैसा निकालने बैंक आफ बडौदा, शाखा चनाट गया था। बैंक खाते में 73 हजार रुपए था। बैंक से पैसा निकाला है या नहीं इसकी जानकारी नहीं है। उक्त युवक बैंक से दोपहर बाद गायब था। शाम तक घर नहीं लौटने पर आसपास खोजबीन की गई। 

दूसरे दिन रिश्तेदारों के यहां जाकर पूछताछ की गई लेकिन कहीं भी नहीं मिला। सोशल मीडिया में फोटो वायरल होने के बाद परिजनों को जानकारी हुईं। इसके बाद अपने रिश्तेदार के साथ घटना स्थल पहुंचे। भंवरपुर चौकी ने बताया कि जमदरहा के ग्राम कोटवार ने सूचना दी कि उनके ग्राम जमदरहा पानी टंकी अहाता अंदर एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पहले लोग अज्ञात व्यक्ति का शव समझ रहे थे। सोशल मीडिया में फोटो वीडियो वॉयरल होने के बाद इसकी जानकारी युवक के परिजनों को हुईं। जिसके कारण उसकी पहचान गौतम साहू के रूप में हुई।

गौतम साहू की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या है या आत्महत्या इसका खुलासा जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें