शहर के मुख्य मार्ग सैकड़ों गड्ढे, बना हुआ है दुर्घटना का खतरा... - CG Sandesh

शहर के मुख्य मार्ग सैकड़ों गड्ढे, बना हुआ है दुर्घटना का खतरा, गणेशोत्सव पर राहगीरों को होगी परेशानी.

सरायपाली. विगत कुद दिनों में लगातार हुए बारिश के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग नगर क्षेत्र में बडे“-बडे“ गड्ढे बन गए हैं. तीज त्यौहारों के शुरू होने के पहले अक्सर नगर क्षेत्र का मार्ग गड्ढो में तब्दील हो जाता है. इन दिनों गणेशोत्सव की तैयारी चल रही है और सड़क हमेशा की तरह पुनरू बदहाल स्थिति में पहुंच गया है.

गणेशोत्सव के दौरान शहर में हजारों की संख्या में प्रतिदिन लोगों की आवाजाही होती है, जिन्हें सड़क की बदहाल स्थिति के कारण काफी परेशानियां उठानी पड़ती है. सड़क के गड्ढों से तो लोग परेशान होते ही हैं, उस पर उड़ने वाला धूल का गुबार आग में घी का काम कर रहा है. कुछ दिनों पूर्व ही अनुविभागीय अधिकारी द्वारा गड्ढों को भरने के लिए निर्देशित किया गया था, लेकिन वह भी केवल खानापूर्ति ही साबित हुआ. लोगों को जानलेवा गड्ढों से अब तक छुटकारा नहीं मिल पाया है.

बाईपास सड़क बनने के बाद शहर के भीतर सड़क की स्थिति में सुधार होने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन फोरलेन बनने के लगभग तीन वर्ष बाद भी सड़क की हालत जस की तस बनी हुई है. हालांकि कभी-कभी सड़क के गड्ढों को पाटा जाता है लेकिन स्थायी व्यवस्था न होने के कारण बरसात प्रारंभ होते ही पुनरू सड़क में कई छोटे-बडे“ गड्ढे आकार ले लेते हैं.

विगत दिनों हुई बारिश के बाद सड़क में पुनरू कई गड्ढे बन गए हैं और बारिश होते ही उन गड्ढों में पानी भर रहा है. जिससे दुपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का भय बना रहता है. इसके अलावा सड़क में कीचड़ युक्त पानी के सूखते ही धूल का गुबार उड़ रहा है, जो वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है.


गणेशोत्सव के दौरान पतेरापाली वार्ड में गणेश झांकियों एवं मीना बाजार आदि को देखने के लिए आगामी कुछ दिनों के बाद हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जुटेगी. ऐसी स्थिति में यदि दिन के समय बारिश हो जाए तो सड़क में अनेक स्थानों पर गड्ढों में पानी भरेगा एवं सड़क के किनारों पर कीचड़ फैल जाएगा. इससे आने-जाने वालों को काफी परेशानी होगी.

यदि वे गड्ढों से बचेंगे तो कीचड़ का सामना उन्हें करना पडे“गा. इन स्थानों पर हैं अधिक गड्ढे शहर के भीतर मुख्य मार्ग पर घण्टेश्वरी मंदिर से बैतारी चैक के बीच सड़क पर अनेक स्थानों पर कई गड्ढे हो गए हैं जो हमेशा

खतरों को आमंत्रित कर रहे हैं. सड़क पर पंजाब नेशनल बैंक के पास, राम मंदिर के सामने, भरतलाल कपड़ा दुकान के सामने, शिवानी स्वीट्स के सामने, गायत्री मंदिर के पास, बंसल ऑटो के सामने, जगन्नाथ पेट्रोल पंप के सामने, झिलमिला चैक के आस-पास एवं जामबहेलिएन मंदिर के आस-पास कई छोटे बडे“ गड्ढे बन चुके हैं.


इसमें राम मंदिर के सामने एवं बंसल ऑटो से लेकर जामबहेलिएन मंदिर तक सड़क की स्थिति सबसे अधिक खराब है. बरसात होते ही इन स्थानों पर गुजरना राहगीरों के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें