महासमुदं : गांजा की बात पर विवाद, आरोपी ने मारा चाकू - CG Sandesh

महासमुदं : गांजा की बात पर विवाद, आरोपी ने मारा चाकू

महासमुदं के बढईपारा में गांजा मांगने पर विवाद को लेकर युवक पर चाक़ू से हमले की खबर सामने आई है. थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, वार्ड नं. 16 शीतलापारा महासमुंद निवासी देवचरण ढीमर 12 जनवरी को दोपहर करीब 1 बजे अपने दोस्त हितेश पटेल के साथ शहर तरफ से घुमकर घर जा रहा था. 

बढईपारा महासमुंद के पास राज ठाकुर मिला जो देवचरण ढीमर को गांजा पीने के लिये मांगा. तो उसने मैं गांजा नहीं पीता हूँ. तभी राज ठाकुर अश्लील गालीयां देकर कमर के पास चाकू मारकर भाग गया. उसे घायल अवस्था में अस्पताल पहुँचाया गया. पुलिस ने मामले की शिकायत पर आरोपी राज ठाकुर के खिलाफ धारा 118(1)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें