बसना : पत्नी को लेने आये युवक ने सास और साले से की मारपीट - CG Sandesh

बसना : पत्नी को लेने आये युवक ने सास और साले से की मारपीट

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बड़े साजापाली में पत्नी को लेने आये युवक ने सास और साला के साथ ईट, पत्थर से मारपीट की. मारपीट से दोनों को चोटे आई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

ग्राम बडेसाजापाली निवासी लखन कर्ष ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि उसकी बडी बहन की शादी सोहन बरेट से हुई है. सोहन बरेट द्वारा शराब पीकर झगडा मारपीट करने से परेशान होकर लखन की बहन आज से करीब 06 माह पूर्व से मायके में आकर रह रही है.

11 जनवरी 2026 को रात करीब 09:30 बजे सोहन बरेट अपनी पत्नी व बच्चे को बडेसाजापाली लेने आया. लखन ने उसे तुम हमेशा बहन को झगडा मारपीट करते हो अभी रात है उन्हें मत ले जाओ कहकर मना किया. इतने में सोहन बरेट तु मुझे मना करने वाला कौन होता है कहकर अश्लील गाली गलौज कर ईट, पत्थर से सिर में मार दिया. लखन की माँ बचाने आई तो उसे भी ईट से मारा है. मारपीट से लखन और उसकी माँ को चोटे आई है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी सोहन बरेट के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें