CG : रेलवे ने इस ट्रेन का बदला नाम - CG Sandesh

CG : रेलवे ने इस ट्रेन का बदला नाम

रायपुर–जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन का नाम अब ‘मूक माटी एक्सप्रेस' कर दिया गया है. यह निर्णय राष्ट्रसंत 108 आचार्य विद्यासागर महाराज की स्मृति और उनके विचारों को चिरस्थाई बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. 

इस नामकरण के पीछे राज्यसभा सांसद नवीन जैन के विशेष प्रयास बताए जा रहे हैं. इस संबंध में उन्होंने एक अक्टूबर 2025 को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर एक ज्ञापन सौंपा था, जिसमें रायपुर–जबलपुर एक्सप्रेस का नाम बदलकर आचार्य विद्यासागर महाराज की प्रसिद्ध रचना “मूक माटी” के नाम पर रखने की मांग की गई थी.

इन मांगों का संज्ञान लेते हुए रेल मंत्रालय की ओर से निर्देश जारी किए गए, जिसके मुताबिक रायपुर–जबलपुर एक्सप्रेस का अब आधिकारिक नाम मूकमाटी एक्सप्रेस कर दिया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें