अंडमान निकोबार द्वीप समूह में बिखरे छत्तीसगढ़ी संस्कृति के र... - CG Sandesh

अंडमान निकोबार द्वीप समूह में बिखरे छत्तीसगढ़ी संस्कृति के रंग

अंडमान निकोबार द्वीप समूह में आयोजित आईलैंड टूरिज्म फेस्टिवल में छत्तीसगढ़ के लोकवाद्य संग्राहक रिखी क्षत्रिय और उनके समूह ने लोकनृत्य और लोक संगीत की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसकी अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल एडमिरल डी.के. जोशी सहित देशभर से पहुंचे अतिथियों ने सराहना की। 

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के संस्कृति और राजभाषा संचालनालय द्वारा अंडमान निकोबार में आयोजित लोक नृत्य महोत्सव में रिखी क्षत्रिय और उनके समूह को भेजा गया था। सोलह सदस्यीय इस समूह ने इकतीस दिसंबर तक अलग-अलग द्वीपों में अपनी प्रस्तुतियां दीं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें