बसना : स्कूल में मुर्गा पार्टी करने से मना करने पर शिक्षक के... - CG Sandesh

बसना : स्कूल में मुर्गा पार्टी करने से मना करने पर शिक्षक के साथ मारपीट

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम धुमाभांठा के शासकीय प्राथमिक शाला में परीक्षा ड्यूटी में तैनात प्रधान पाठक से मारपीट की खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी स्कूल परिसर में मुर्गा पार्टी करने की बात कहने लगा, जिसे मना करने पर उसने मारपीट की.

ग्राम बंसुलाडीपा निवासी नीरज कुमार दास ने पुलिस को बताया कि वह शासकीय प्राथमिक शाला धुमाभांठा में प्रधान पाठक के पद पर कार्यरत है. 07 जनवरी 2026 को दोपहर लगभग 12 बजे वह अपने विद्यालय में परीक्षा ड्यूटी पर था. 

इसी दौरान गांव का अशोक भैना आया और विद्यालय में पार्टी करने मुर्गा खिलाने की बात कहने लगा, जिसे मना करने पर अश्लिल गाली गलौज कर थप्पड़ मार दिया. आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी अशोक भैना के खिलाफ धारा 121, 221, 132, 296, 351(3) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें