बसना : ग्राहक की तलाश कर रही महिला अवैध शराब के साथ गिरफ्तार
बसना के जगदीशपुर रोड़ ओव्हर ब्रीज के पास अवैध शराब रखकर ग्राहक का इंतजार कर रही महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 2 जनवरी को मुखबीर की सुचना पर पुलिस जगदीशपुर ओव्हर ब्रीज के पास पहुंची. जहाँ आरोपी महिला कुमुदनी चौहान पति ओमकार चौहान उम्र 29 साल निवासी अरकेलडीपा को घेराबंदी कर पकड़ा गया.
उसके कब्जे से बोरी के अंदर भरे 15 लीटर वाली सफेद रंग की प्लास्टिक डिब्बा में भरी 15 लीटर महुआ शराब कीमती 3000 रूपये जप्त किया गया. महिला को गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दी गई. घटना स्थल का वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी किया गया. मामले में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें