बसना : पत्थर मारकर किया घायल, ट्राईसायकल भी तोड़े - CG Sandesh

बसना : पत्थर मारकर किया घायल, ट्राईसायकल भी तोड़े

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम तोषगांव में पत्थर फेंककर हमला करने तथा ट्राईसायकल तोड़ने की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
ग्राम तोषगांव निवासी तक्ष प्रधान ने पुलिस को बताया कि 26 दिसम्बर को उनके गांव में किर्तन हो रहा था, जिसे देखने के लिए रात में जा रहा था. उसी समय मनीष नाग के साथ विवाद हुआ था. फिर तक्ष प्रधान वापस अपने घर चला गया था.

रात करीबन 11 बजे गांव के शुभम नाग और अश्वनी डडसेना तक्ष प्रधान के घर के पास आये. अश्वनी डडसेना ने तुम्हारे बड़े बेटे को गांव में मारपीट कर रहे हैं कहा तो तक्ष प्रधान दरवाजा खोलकर बाहर आया. तभी शुभम नाग और अश्वनी डडसेना ने मेरे बड़े भैया मनिष नाग के साथ लड़ाई झगड़ा किये हो कहकर अश्लील गाली गलौच करने लगा, जिसे मना करने पर शुभम नाग ने पत्थर से फेंककर मारा, जिससे तक्ष प्रधान के दाहिने आंख में चोंट लगी.

जाते-जाते शुभम नाग ने जान से मारने की धमकी दी और घर के सामने रखे दिलीप प्रधान के ट्राईसायकल को भी तोड़ दिया.

घायल तक्ष प्रधान को शासकिय अस्पताल बसना से रिफर करने पर जिला अस्पताल महासमुन्द ले जाया गया. वहां से भी रिफर करने पर मेकाहारा अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया गया.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शुभम नाग और अश्वनी डडसेना के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 324(4)-BNS, 351(3)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें