नए साल पर लोगों ने जमकर छलकाये जाम, 2 दिन में बिकी 35 करोड़ ... - CG Sandesh

नए साल पर लोगों ने जमकर छलकाये जाम, 2 दिन में बिकी 35 करोड़ की शराब

नए साल के अवसर पर आबकारी विभाग की जमकर बल्ले बल्ले रही। 30 और 31 दिसंबर को नए साल पर लोगों ने जमकर जाम छलकाये। आबकारी अधिकारी ने बताया कि पूरे गौतमबुद्ध नगर में 30 और 31 तारीख को सबसे ज्यादा शराब की बिक्री हुई। 

इन दो दिनों में करीब 35 करोड़ रुपए की चार लाख लीटर से ज्यादा शराब की बिक्री हुई। उन्होंने कहा कि यह पिछले कई वर्षों की अपेक्षा में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। आम दिनों में गौतम बुद्ध नगर में शराब की बिक्री 7 से 8 करोड़ की होती है और वीकेंड पर 12 करोड़ तक हो जाती है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें