CG : पैसे मांगते पटवारी का वीडियो वायरल, निलंबित - CG Sandesh

CG : पैसे मांगते पटवारी का वीडियो वायरल, निलंबित

वायरल वीडियो में शासकीय कार्य के एवज में पैसे की मांग

कोरिया : जिले के पटना तहसील में पटवारी अमरेश कुमार पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई 23 दिसंबर 2025 को वायरल सोशल मीडिया वीडियो के आधार पर की गई है, जिसमें वे हल्का नंबर 06 अमहर रा.नि.मं. क्षेत्र के अंतर्गत शासकीय कार्य के एवज में पैसे की मांग करते नजर आ रहे हैं।

आदेश क्रमांक 4729/अ.वि.अ./का.गो./2025 के अनुसार, पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण नियम) 1965 के नियम 03 का उल्लंघन किया गया। जो कि यह कृत्य को कदाचार की श्रेणी में आता है। छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के नियम 09 (1) के तहत निलंबन का आदेश जारी किया गया।

निलंबन अवधि में उन्हें शासन के निर्देशानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। साथ ही, उनका मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बैकुण्ठपुर में निर्धारित किया गया है। जिला प्रशासन ने इस मामले में सख्ती बरतते हुए भ्रष्टाचार पर लगाम कसने का संदेश दिया है। वायरल वीडियो में उनकी संलिप्तता स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रही है, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई की गई।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें