आज धूम धाम से मनाया जा रहा है क्रिसमस का पर्व - CG Sandesh

आज धूम धाम से मनाया जा रहा है क्रिसमस का पर्व

दुनिया भर में आज क्रिसमस का पर्व बड़ी धूम धाम से मनाया जा रहा है। मौजूदा दौर में जब अधिकांश पर्व ग्लोबल हो गए हैं, उसमें क्रिसमस की धूम भारत के कोने-कोने में देखने को मिल रही है। हर साल 25 दिसंबर आने से पहले ही छोटे बाजार से लेकर तमाम बड़े मॉल तक और घर से लेकर तमाम आफिसों में क्रिसमस को लेकर लोगों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। 

क्रिसमस ईसा मसीह (Jesus Christ) के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। ईसाई मान्यता के अनुसार, ईसा मसीह ईश्वर के पुत्र थे और उन्हें मानवता का उद्धारकर्ता माना जाता है। उन्होंने प्रेम, क्षमा, सेवा और त्याग का मार्ग दिखाया। उनके जीवन और उपदेशों की स्मृति में यह पर्व मनाया जाता है, ताकि समाज में करुणा और भाईचारे का भाव बना रहे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें