CG : पूर्व जनपद उपाध्यक्ष की हत्या, मचा हड़कंप - CG Sandesh

CG : पूर्व जनपद उपाध्यक्ष की हत्या, मचा हड़कंप

कोरबा। जिले के पौड़ी उपरोड़ा के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अक्षय गर्ग की हत्या कर दी गई। तीन लोगों ने अक्षय गर्ग पर धारदार हथियार से हमला कर दिया ।अक्षय को कटघोरा अस्पताल लाया गया जहां उनकी मौत हो गई 

कोरबा जिले में एक बार फिर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है ।भाजपा नेता व पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अक्षय गर्ग आज सुबह केसलपुर गांव में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत लिए गए सड़क निर्माण कार्य का अवलोकन करने पहुंचे वह अभी अपने कर्मचारियों से चर्चा कर ही रहे थे तभी एक काली गाड़ी में तीन लोग आए। सभी के हाथ में धारदार हथियार थे उसे अक्षय गर्ग पर प्राण घातक हमला कर दिया गया। 

वहां मौजूद अक्षय गर्ग के लोग कुछ कह या कर पाते तब तक हमलावर वहां से भाग निकले। अक्षय गर्ग को कटघोरा अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि अक्षय गर्ग की मौत के पीछे पुराना व्यावसायिक विवाद भी हो सकता है।

इस घटना से कटघोरा ही नहीं बल्कि पूरा कोरबा क्षेत्र दहल गया है। कोरबा पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें