CG : जादू-टोना के शक में महिला की गला रेतकर हत्या - CG Sandesh

CG : जादू-टोना के शक में महिला की गला रेतकर हत्या

बलरामपुर। जिले के कुसमी विकासखंड में अंधविश्वास के चलते एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। यह घटना कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम घुटराडीह में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 26 वर्षीय सीता ने गांव की 60 वर्षीय चंद्रकली पर तंत्र-मंत्र करने का आरोप लगाया। इसी शक के आधार पर सीता ने टांगी से चंद्रकली का गला काटकर हत्या कर दी।

 

आरोपी सीता के कुल 6 बच्चे थे, जिनमें से चार की पहले ही मौत हो चुकी थी। उसका एक बच्चा वर्तमान में कुपोषण से पीड़ित है। बच्चों की लगातार मौत से परेशान होकर सीता को यह भ्रम हो गया था कि चंद्रकली उसके बच्चों पर जादू-टोना कर रही है। इसी अंधविश्वास के कारण उसने यह वारदात की।

घटना की सूचना सरपंच और परिजनों ने पुलिस को दी। कुसमी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपी सीता को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने अंधविश्वास के कारण हुई इस वारदात को दुखद और चिंताजनक बताया है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें