प्रभारी मंत्री के आदेश पर हो रही जाँच पर ग्रामीण लगा रहे लीप... - CG Sandesh

प्रभारी मंत्री के आदेश पर हो रही जाँच पर ग्रामीण लगा रहे लीपापोती करने का आरोप.

10 अगस्त 2019 को मुख्यकार्यपालन अधिकारी महासमुंद द्वारा भ्रष्टाचार की जांच के लिए एक आदेश जारी कर दिया है. जानकारी के अनुसार सरायपाली के 6 ग्राम पंचायतों मल्दामाल, सिरपुर, बोडेसरा, अमरकोट, बानीगिरोला और चट्टी गिरोला में मूलभूत मद, 14वें वित्त, इंदिरा आवास, प्रधानमंत्री आवास, शौचालाय प्रोत्साहन राशि, पेंशन राशि और मनरेगा जैसे कई जन-कल्याणकारी योजनाओं में भारी भ्रष्टाचार की शिकायत ग्रामीणों ने जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा थी. जिसके बाद यह आदेश जारी किया गया था.

मगर इस आदेश के बाद जब अधिकारी गाँव में जांच करने आये तो वहां के ग्रामीण इन अधिकारियों पर लीपापोती करने का आरोप लगा दिए. जानकारी के अनुसार जांच में पहुंचे अधिकारी ग्राम पंचायत सिरपुर और मल्दामाल में अधिकारि केवल पंचायत भवन में 15 मिनट रूककर चले गए.

जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार की शिकायत के साथ सबूत भी पेश किये थे, मगर अधिकारियों ने न जमीनी स्तर पर जाँच की और ना ही जो भ्रष्टाचार से पीड़ित है उनसे कुछ पूछा. अधिकारी केवल पंचायत भवन में लीपापोती कर वापस चले गए है. हलाकि अब तक कितने पंचायतों में क्या जांच हुई इस बात का खुलाशा नहीं हो पाया है लेकिन ग्राम पंचायत सिरपुर और मल्दामाल में अब तक जमीनी स्तर पर जाँच नहीं होने का आरोप ग्रामीण लगा रहें है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें