तेन्दूकोना : टोनही कहकर परेशान करने के आरोप में केस दर्ज - CG Sandesh

तेन्दूकोना : टोनही कहकर परेशान करने के आरोप में केस दर्ज

तेन्दूकोना थाना क्षेत्र के ग्राम बोईरलामी कि एक महिला ने अपने पडोसी के खिलाफ टोनही कहकर जबरदस्ती परेशान करने के आरोप में थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि उसकी पड़ोसी सरोजनी यादव टोनही बोल-बोलकर गाली देते हुए घर में कुल्हाहडी लेकर आकर मारने की धमकी देते हुए बीते कुछ दिनों से लगातार परेशान कर रही है. जिससे पीड़िता और उसके घरवाले डरे हुए हैं. पीडिता के घर में दो छोटे-छोटे बच्चेे हैं जिनके कारण बहुत ज्या दा डर का माहौल बना हुआ है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी सरोजनी यादव के खिलाफ धारा 4-LCG, 296-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें