CG : IIT भिलाई और नगर पालिक निगम भिलाई के बीच हुआ महत्वपूर्ण MOU
संपत्ति कर प्रणाली को कुशल और पारदर्शी बनाने के लिए आईआईटी भिलाई और नगर पालिक निगम भिलाई के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इसके तहत आईआईटी भिलाई द्वारा नगर पालिक निगम भिलाई के मकानों, जमीनों, और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का ड्रोन से सर्वेक्षण किया जा रहा है।
इस तकनीक का उपयोग कर शहर की सभी संपत्तियों का सटीक मानचित्रण किया जाएगा, जिससे उनके वास्तविक क्षेत्रफल और उपयोग का पता लगाया जा सके। इससे निगम क्षेत्र की सभी नई और बिना रिकॉर्ड वाली संपत्तियों की पहचान की जा सकेगी।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें