CG : नहाती महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। जिले के कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम जलसों में एक महिला के साथ हुई शर्मनाक घटना में आरोपी युवक रुपेश सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। घटना के अनुसार, महिला अपने घर में नहाने के दौरान आरोपी को घर में घुसते और छेड़छाड़ करते हुए देखी। महिला ने किसी तरह अपनी जान बचाई और अपने परिवार को घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी के घर दबिश दी। आरोपी पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया। न्याय दिलाने के लिए उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर जेल भेजा गया।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें