सरायपाली : शिकार के लिए बिछाए गये तार की चपेट में आने से मौत
तार बिछाने वाले के खिलाफ केस दर्ज
बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम बेलमुण्डी के खेत में शिकार के लिए बिछाए गए विद्युत् तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई वहीं एक घायल हो गया. तार बिछाने वाले के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी सन्यासी लोहार द्वारा 11000 KV बिजली लाईन से जंगली जानवर का शिकार करनें के उद्देश्य से तार लगभग 540 मीटर लगा कर रखा था, जिसके चपेट में आनें से गोविन्द नंद पिता घसिया नंद उम्र 23 वर्ष निवासी अंतरझोला की मौत हो गई एवं देवराज बाघ घायल हो गया. घटना 5 नवम्बर की है.
पुलिस ने मर्ग जांच के बाद 27 नवम्बर को आरोपी सन्यासी लोहार के खिलाफ धारा 105-BNS के तहत अपराध कायम किया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें