छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का सांची स्टेशन में होगा अस्थाई ठहराव - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का सांची स्टेशन में होगा अस्थाई ठहराव

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली ट्रेन कोरबा-अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का दो मिनट का अस्थायी ठहराव पश्चिम मध्य रेलवे के सांची स्टेशन में दो दिनों के लिए दिया जा रहा है। रेलवे प्रशासन ने चेटियागिरि विहार वर्षगांठ और पवित्र अवशेषों के प्रदर्शन के उपलक्ष्य में सांची स्तूप परिसर में 29 और 30 नवंबर तक आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यह विशेष व्यवस्था की है। 

ट्रेन के अस्थाई ठहराव से सांची स्तूप में आयोजित धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले यात्रियों को आवागमन में सहूलियत होगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें