चार रजत पदक एवं एक कांस्य पदक अर्जित कर सराईपाली के वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने ईस्ट जोन शूटिंग चैम्पियनशीप लिये पात्रता की हासिल.
18वीं राज्य स्तरीय शुटिंग चैम्पियनशीप प्रतियोगीता 2019 में सराईपाली क्षेत्र के नामी शूटर वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने भाग लिया. जिसमें श्री ठाकुर ने 50 मीटर फ़्री रायफल प्रोन सीनियर वर्ग में अधिकतम 548 अंको के साथ चार रजत पदक एवं एक कांस्य पदक अर्जित कर आसनसोल वेस्ट बंगाल में दिनांक 29 अगस्त से 01 सितम्बर तक होने वाले चौथी ईस्ट जोन शूटिंग चैम्पियनशीप के लिये पात्रता हासिल कर ली है.
पिछ्ले वर्ष चेन्नई में इनके द्वारा एस्पायरिन्ग शूटर का खिताब भी हासिल किया जा चुका है. इस उपलब्धी का श्रेय वीरेंद्र सिंह ठाकुर अपने गुरू दुर्गेस वशिष्ठ जी, अपने माता पिता, परिजनों, उच्च अधिकारियों एवं मित्रों को दिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें