बसना : पिकअप की टक्कर से बाइक सवार घायल - CG Sandesh

बसना : पिकअप की टक्कर से बाइक सवार घायल

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम नौगडी बस्ती के पास मेन रोड पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया, जिसकी शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

ग्राम भैसाखुरी निवासी अंजोर सिंह साव ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि 3 जून को सुबह लगभग 11 बजे वह अपने पुत्र टिकेश्वर साहू को ईलाज कराने के लिए अपनी मोटर सायकल क्रमांक सी जी 25 जी 8020 से ग्राम नौगडी गया था.

जहाँ से वापस अपने घर भैसाखुरी आते वक्त ग्राम नौगडी बस्ती मेन रोड के पास विपरित दिशा से आ रही पीकअप वाहन क्रमांक सीजी 13 एबी 3798 ने मोटरसायकल को सामने से ठोकर मार दी.

हादसे में अंजोर सिंह बेहोश हो गया था, उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. हादसे में उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई.

मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने 20 नवम्बर को आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ धारा 184-LKS, 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें