CG : आंगनबाड़ी जा रही दो बहनों की नाले में डूबने से मौत, परि... - CG Sandesh

CG : आंगनबाड़ी जा रही दो बहनों की नाले में डूबने से मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

सूरजपुर। जिले में नाले में डूबने से दो मासूम बहनों की मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। यह घटना चांदनी बिहारपुर के नवगई की है।

 

जानकारी के मुताबिक, चांदनी बिहारपुर के नवगई की रहने वाली दोनों बहन 6 वर्षीय पूनम व 4 वर्षीय उर्मिला घर से आंगनबाड़ी जाने के लिए निकली थी। इसी बीच रास्ते में झुरहा नाला के किनारे अमरूद खाने चले गए और वहीं झुरहा नाले को पार करते समय गहरे पानी में चले गए, जिससे दोनों बहनों की डूबने से मौत हो गई।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें