बसना : 35 लीटर अवैध शराब परिवहन करते बाइक सवार गिरफ्तार - CG Sandesh

बसना : 35 लीटर अवैध शराब परिवहन करते बाइक सवार गिरफ्तार

बसना पुलिस ने ग्राम मोहका से गिधली मार्ग पर मोड़ के पास अवैध शराब परिवहन करते बाइक सवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसके कब्जे से 35 लीटर अवैध शराब जप्त किया गया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 12 नवम्बर को आरोपी कपुर साय रात्रे पिता परसराम रात्रे उम्र 40 साल निवासी सोनामुंदी मोटर सायकल HF डिलक्स क्र. CG06GC3926 से अवैध रूप से देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब ग्राम मोहका से गिधली कि ओर परिवहन कर रहा था. 

पुलिस ने मुखबीर की सुचना पर उसे पकड़ा. आरोप के कब्जे से कुल 35 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब व परिवहन में प्रयुक्त वाहन मोटर सायकल को जप्त किया. जप्त शराब की कीमत 7,000 रूपये बताई गई.

आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें