छत्तीसगढ़ : वायुसेना के करतबों ने दर्शकों का मोह लिया मन
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर नवा रायपुर के सेंध तालाब के ऊपर भारतीय वायु सेना की मशहूर 'सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम' ने अपने अद्भुत हवाई करतबों से आसमान को रंगीन बना दिया। नौ हॉक एमके-132 फाइटर जेट्स ने एक साथ उड़ान भरते हुए 'तिरंगा', 'हार्ट इन द स्काई' और 'एरोहेड' जैसी शानदार फॉर्मेशन पेश कर दर्शकों का मन मोह लिया।
टीम का नेतृत्व ग्रुप कैप्टन अजय दशरथी ने किया, जबकि छत्तीसगढ़ के ही रहने वाले स्क्वॉड्रन लीडर गौरव पटेल ने राज्यवासियों का गर्व बढ़ाया। इस दौरान फ्लाइट लेफ्टिनेंट कंवल संधू ने प्रभावशाली कमेंट्री के जरिए दर्शकों को हर रोमांचक करतब की जानकारी दी। राज्योत्सव के इस खास मौके पर उपराष्ट्रपति सी. पीराधाकृष्णन, राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें