आज छत्तीसगढ़ के इन हिस्सों में भारी वर्षा की चेतावनी
चक्रवाती तूफान मोंथा कमजोर होकर निम्न दाब के रूप में पूर्वी विदर्भ और उससे लगे दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर बना हुआ है। यह उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ रहा है। इसके असर से 31 अक्टूबर को प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
वहीं, मध्य छत्तीसगढ़ में एक दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने एक नवंबर को उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश होने की संभावना जताई है। चक्रवाती तूफान मोंथा का असर बस्तर में भी दिखाई दे रहा है। सीमावर्ती ओडिशा-आंध्रप्रदेश में भारी बारिश की वजह से रेल आवागमन प्रभावित हुआ है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें