सांकरा : ईलाज के लिए जा रहा बुजुर्ग हादसे का शिकार, मौत - CG Sandesh

सांकरा : ईलाज के लिए जा रहा बुजुर्ग हादसे का शिकार, मौत

सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर से ईलाज के लिए भगतदेवरी की ओर जा रहे स्कूटी सवार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. पुलिस ने 29 अक्टूबर को मामला दर्ज किया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 04 अगस्त 2025 को बरनवास बारिक पिता स्व.मगन बारिक उम्र 74 साल निवासी नारायणपुर अपने स्कूटी मोटर सायकल क्रमांक CG 24 F 6913 में अपने ईलाज के लिए नारायणपुर से भगतदेवरी की ओर जा रहा था. 

इसी बीच पीछे से अज्ञात मोटर सायकल के चालक ने अपने वाहन को तेज गति व लापरवाही पूर्वक चलाकर बरनवास बारिक को ठोकर मार दी. हादसे के बाद बरनवास बेहोश हो गया, उसे ईलाज के लिए डायल 112 वाहन के माध्यम से सीएचसी बसना ले जाया गया. सीएचसी बसना से रिफर करने पर डीकेएस अस्पताल रायपुर में ईलाज के दौरान बरनवास बारिक की मौत हो गई.

पुलिस ने मर्ग जांच के बाद अज्ञात मोटर सायकल चालक के खिलाफ धारा 106(1)BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें