CG : शासकीय स्कूल से 'स्मार्ट क्लास रूम' सुविधा का शुभारंभ - CG Sandesh

CG : शासकीय स्कूल से 'स्मार्ट क्लास रूम' सुविधा का शुभारंभ

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 28 अक्टूबर को कबीरधाम जिले के ग्राम बिरकोना स्थित शासकीय स्कूल से स्मार्ट क्लास रूम सुविधा का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में कवर्धा विकासखंड के वे सभी 17 स्कूल भी वर्चुअल जुड़े, जहां स्मार्ट कक्षाओं की शुरुआत हुई है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री स्मार्ट क्लास में बच्चों के साथ विद्यार्थी बनकर बैठे। उन्होंने शिक्षकों के साथ डिजिटल कक्षा के संचालन, उपयोग और कार्यप्रणाली के संबंध में चर्चा की।

उन्होंने इस पहल को जिले में डिजिटल शिक्षा व्यवस्था की दिशा में अभूतपूर्व कदम बताया। उन्होंने कहा कि पहले चरण में कवर्धा विकासखंड के सत्रह स्कूलों में यह सुविधा शुरू की गई है। जबकि, एचडीएफसी बैंक के सीएसआर मद से बाकी तैंतीस स्कूलों में भी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा शुरू की जाएगी। इस प्रकार कुल पचास स्कूलों तक इसका विस्तार किया जाएगा। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण भी किया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें