बसना : सार्वजनिक जगह पर पी रहा था शराब, FIR दर्ज
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम भवंरपुर के गढ़ मैदान के पास शराब पीने वाले के खिलाफ पुलिस ने कारवाई की है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 27 अक्टूबर को मुखबिर की सुचना पर गढ़ मैदान के पास शराब का सेवन कर रहे आरोपी बालकराम मुण्डा पिता स्व0 बोधराम मुण्डा उम्र 50 वर्ष निवासी सनबहाली को पकड़ा.
आरोपी के कब्जे से मौके पर खाली डिस्पोजल गिलास और चखना बरामद किया गया. आरोपी के खिलाफ धारा 36 (च) आबकारी एक्ट के तहत कर्रवाई की गई. जुर्म जमानतीय होने व सक्षम जमानतदार पेश करने पर आरोपी को जमानत मुचलका पर रिहा किया गया.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें