सांकरा : पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत - CG Sandesh

सांकरा : पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

सांकरा थाना क्षेत्र के NH 53 रोड जरहा पुल के आगे पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, अंजोर सिंग बरिहा पिता अमर सिंग बरिहा उम्र 32 साल निवासी कंजिया थाना कसडोल जिला बलौदाबाजार 10 सितम्बर को अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 06 G 8077 से बसना की ओर से आ रहा था. 

इस दौरान एनएच 53 रोड जरहा पुल के आगे पीकअप वाहन क्रमांक CG 11 BE 5534 के चालक ने अपनी वाहन को तेज गति व लापरवाही पूर्वक चलाते मोटर सायकल को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई.

मर्ग जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ धारा 106(1) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें