CG : पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार  - CG Sandesh

CG : पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

अंबिकापुर। गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डिगामा में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि पति ने शराब के नशे में विवाद के बाद वारदात को अंजाम दिया है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. जानकारी के मुताबिक, शनिवार की रात पति उमाशंकर अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ने लगा।

 

बताया जा रहा है कि आरोपी पति ने डंडे से गला दबाकर पत्नी शिला की हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचे. प्रारंभिक जांच में पुलिस को शव के गले में चोट के निशान मिले हैं. आरोपी पति उमाशंकर को हिरासत लिया गया है. मामले में पुलिस जांच कर रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें