CG : कांग्रेस नेता के भतीजे ने खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप  - CG Sandesh

CG : कांग्रेस नेता के भतीजे ने खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां कांग्रेस नेता अजय सिंह के भतीजे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक संस्कार भोपाल में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंच गयी है और घटना की जांच कर रही है।
 


जानकारी के मुताबिक ये मामला राजकिशोर नगर के सरकंडा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता अजय सिंह का भतीजे संस्कार सिंह भोपाल में एमबीबीएम की पढ़ाई कर रहा था। नवरात्र और दहशरा के मौके पर वह घर आया हुआ था। जहां आज सुबह उसने घर में रखे लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली।

इस घटना मेें जहां संस्कार की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं घटना के बाद हड़कंप मच गया। घटना को लेकर आशंका जतायी जा रही है कि संस्कार डिप्रेशन में था, जिसके कारण उसने ये आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस मौके पर पहुंच गयी है। परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस की जांच में अब तक आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें