कोमाखान : गाली गलौज करने से मना करने पर मारपीट - CG Sandesh

कोमाखान : गाली गलौज करने से मना करने पर मारपीट

कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम भिलाईदादर में किराना दुकान के पास शराब के नशे में गाली गलौज करने से मना करने पर मारपीट के मामले में थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, परदेशी 26 सितम्बर को शाम करीबन 07:30 बजे गांव के कौशल ध्रुव के किराना दुकान में सामान लेने गया था. वहां पहले से खड़े गांव के आसकरण निराला शराब के नशे में चिल्ला-चिल्लाकर गाली गलौच कर रहा था जिसे मना करने पर तु कौन होता है मना करने वाला कहकर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर बगल में पडे बांस के डण्डा को हाथ में लेकर परदेशी को मारा, जिससे उसे चोट लगी है. घटना को दुकान मालिक कौशल ध्रुव, नरेश सबर, ग्राम खैरटखुर्द के पूर्व सरपंच मोहरसिंग ठाकुर बीच बचाव किये एवं घटना को देखे सुने हैं.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी आसकरण निराला के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें