CG : मुठभेड़ में एक महिला सहित तीन माओवादी मारे गए
कांकेर जिले के तिरियारपानी के जंगलों में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक महिला सहित तीन माओवादी मारे गए हैं। इन माओवादियों पर कुल 14 लाख रुपये का इनाम घोषित था। मारे गए माओवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।
सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से एक एसएलआर, एक राइफल, एक बारह बोर की बंदूक और अन्य माओवादी सामग्री बरामद की है। पुलिस अधीक्षक आई. कल्याण एलेसेला ने बताया कि जिला रिजर्व गार्ड की टीम ने छिंदखड़क और तिरियारपानी गाँवों में सात से आठ माओवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर तलाशी अभियान शुरू किया।
इसके बाद माओवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलाईं। मारे गए माओवादियों में सीतांडी-नगरी एरिया कमेटी का सचिव श्रवण मड़कम उर्फ विश्वनाथ भी शामिल है। उन पर 8 लाख रुपये का इनाम था।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें