SI भर्ती : 3 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू - CG Sandesh

SI भर्ती : 3 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

एसएससी ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और दिल्ली पुलिस में एसआई के 3073 पदों पर भर्ती के लिए नोटीफिकेशन जारी किया है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 26 सितम्बर से प्रारंभ हो गई है. उम्मीदवार 16 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

आयु सीमा : इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छुट भी प्रदान की जाएगी.

शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना चाहिए.
आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित की गई है. महिला उम्मीदवार, एससी/एसटी और एक्स-सर्विसमेन निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं.

ऑफिसियल नोटीफिकेशन देखें – PDF

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें