महासमुंद : गार्डन के पास हथियार लहराकर डराने वाले को पुलिस न... - CG Sandesh

महासमुंद : गार्डन के पास हथियार लहराकर डराने वाले को पुलिस ने पकड़ा

महासमुंद के संजय गार्डन के पास हथियार लहराकर डराने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 24 सितम्बर को शाम करीब 05:25 बजे संजय गार्डन के पास निखिल जलक्षत्री पिता पंचम जलक्षत्री उम्र 19 वर्ष निवासी नयापारा वार्ड नंबर 07 शिव चौक महासमुंद अपने दाहिने हाथ में एक बडा चाकू पकडकर लहराते हुए मार दूंगा कहकर आमजनों को आतंकित कर रहा था, जिसकी सुचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ा.

मामले में आरोपी निखिल जलक्षत्री के खिलाफ आयुध अधिनियम, 1959 की धारा 25 के तहत अपराध कायम किया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें