महासमुंद : पीएमश्री विद्यालयों में प्रशिक्षक पदों के लिए साक... - CG Sandesh

महासमुंद : पीएमश्री विद्यालयों में प्रशिक्षक पदों के लिए साक्षात्कार 24 सितंबर को

समग्र शिक्षा के पीएमश्री योजना अंतर्गत जिले के 12 पीएमश्री विद्यालयों हेतु संगीत प्रशिक्षक, अंशकालिक योग प्रशिक्षक, खेल शिक्षक एवं प्रशिक्षक पदों के लिए आमंत्रित आवेदनों की दावा-आपत्ति प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। अब पात्र अभ्यर्थियों के साक्षात्कार आयोजित किए जा रहे हैं।

इस संबंध में जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा महासमुंद ने जानकारी दी है कि साक्षात्कार 24 सितंबर 2025 को प्रातः 11ः00 बजे से जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा महासमुंद में आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे आवेदन में संलग्न सभी दस्तावेजों की मूल प्रति एवं 02 सेट फोटोकॉपी के साथ समय पर उपस्थित हों।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें