CG : मणिपुर में उग्रवादियों द्वारा किए गए हमले में छत्तीसगढ़ ... - CG Sandesh

CG : मणिपुर में उग्रवादियों द्वारा किए गए हमले में छत्तीसगढ़ का जवान शहीद

मणिपुर में शुक्रवार शाम असम राइफल्स के काफिले पर उग्रवादियों द्वारा किए गए हमले में दो जवान शहीद हो गए हैं। वहीं, तीन अन्य जवान घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस हमले में छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के बालेंगा गांव का एक जवान रंजीत सिंह कश्यप भी शहीद हुआ है। 

रंजीत पिछले महीने छुट्टी पर गांव आया था और पिछले रविवार को अपने कैम्प लौट गया था। उनकी तीन बेटियां हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उग्रवादी हमले की निंदा की है। उन्होंने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा है कि उनका त्याग देश की रक्षा और एकता के पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें