CG : बाढ़ प्रभावितों के लिए मानवीय पहल, एमपी से रवाना की गई ... - CG Sandesh

CG : बाढ़ प्रभावितों के लिए मानवीय पहल, एमपी से रवाना की गई 2 ट्रक राहत सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छत्तीसगढ़ राज्य में अतिवृष्टि एवं बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए मानवीय पहल की है। बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए शुक्रवार को बालाघाट से राहत सामग्री लेकर 02 ट्रक छत्तीसगढ़ के रायपुर के लिए रवाना किये गए है। 

बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की सांसद भारती पारधी ने राहत सामग्री ट्रकों को झण्डी दिखाकर बालाघाट से रायपुर के लिए रवाना किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर छत्तीसगढ़ के बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत सामग्री के रूप में बर्तन, कपड़े, चादर, कम्बल एवं राशन सामग्री शामिल है। प्रभावितों के लिए 100 क्विंटल चावल, 10 क्विंटल दाल, 15 क्विंटल नमक, 1500 कम्बल, 02 हजार चादर एवं 950 बर्तन सेट भेजे गए है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें