दोस्तों को बचाते लापता हुए बच्चे को सर्चिंग अभियान चलाकर खोज... - CG Sandesh

दोस्तों को बचाते लापता हुए बच्चे को सर्चिंग अभियान चलाकर खोजने में जुटी गोताखोरों की टीम.

कल सुबह 10 बजे दोस्ती को मिशाल कायम करता 11वीं कक्षा का मात्र 15 वर्षीय छात्र अपने दो दोस्तों को नदी में बचाते हुए कहीं लापता हो गया है. लगातार प्रयासों के बावजूद अमन प्रधान का कहीं कुछ पता नहीं चल रहा है. लोग लगातार उसके सुरक्षित रहने की दुआएं दे रहें है.

जानकारी के अनुसार बच्चे की तलाश में पुलिस, जिला प्रशासन और गोताखोरों की टीम लग गई है. इन टीम द्वारा नाव के माध्यम से आसपास के इलाकों को सर्च किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि इनके माध्यम से अब तक 15 किलोमीटर की सर्चिंग की जा चुकी है. और फिलहाल ओडिशा के देवदरहा के आसपास सर्च करने में लगी हुई है.  

कल विश्व आदिवासी दिवस के शासकीय दिवस पर अमन प्रधान अपने अन्य चार दोस्तों के साथ सुरंगी नाला नहाने गया था. हादसा में 1 के बाद एक दूसरे को बचाने के लिए एनीकेट में दोस्त कूदने लगे. और अमन प्रधान अपने 2 दोस्तो को बचाते हुए पानी के भंवरो में फँस कर कहीं गायब हो गया. महासमुन्द के सरायपाली थाना का लगभग कल 10 बजे का मामला बताया गया.

कल सरायपाली और बलौदा थाना के जवानों और गाँव वालों के मदद से 5 से 10 किलो मीटर तक खंगाला गया. कल रात 7 बजे तक पुलिस और गांव वाले सर्चिंग करते रहे और 7 बजे तक महासमुन्द गोता खोरो का टीम नही पहुची थी. मगर आज सर्चिंग तेज कर दी गई है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें