नदी में कूदकर दोस्तों की जान बचाते लापता हुआ 15 वर्षीय युवक.... - CG Sandesh

नदी में कूदकर दोस्तों की जान बचाते लापता हुआ 15 वर्षीय युवक.

सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम तोरेसिंहा के एनीकेट में आज 5 दोस्त नहाने गए थे. इस दौरान एक युवक एनीकट से निचे नदी में गिर गया और डूबने लगा यह देख उसका एक दोस्त उसकी जान बचाने कूदा लेकिन वह भी नहीं निकल पा रहा था. जिसे बचाने के लिए इनके तीसरे दोस्त अमन प्रधान ने नदी में छलांग लगाई और अपने दोनों दोस्तों को बचाते हुए खुद नदी के भंवर में फंस कर कहीं बह गया और लापता हो गया.

जानकारी के अनुसार आज स्कूलों में छुट्टी के कारण सरायपाली थाना अंतर्गत छिबर्रा कलेडा के 5 दोस्तो तोरेसिंहा के एनीकेट नहाने गए थे जब उनके साथ यह हादसा हो गया. हादसे में दो दोस्तों को बचाने के बाद अमन प्रधान लापता बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार अमन प्रधान  कक्षा 11वीं का छात्र है जिसकी उम्र लगभग 15 वर्ष है.  

सरायपाली थाना प्रभारी ने बताया कि सरायपाली पुलिस और गाँव वालो की मदद से युवक को खोजने का कार्य अभी तक चल ही रहा है. घटना लगभग सुबह 10 बजे की है. गोताखोरों की टीम को भी सूचना दिया गया है लेकिन रात 7 बजे तक टीम नही पहुँची थी.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें