CG : पुलिसकर्मियों के 3 बच्चे तालाब में डूबे, मौत - CG Sandesh

CG : पुलिसकर्मियों के 3 बच्चे तालाब में डूबे, मौत

कोरबा जिले के ग्राम रिसदी स्थित तालाब में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कोरबा पुलिस लाईन में रहने वाले पुलिसकर्मियों के तीन बच्चे अपने परिजनों को बिना बताए तालाब में नहाने चले गए थे।

नहाने के दौरान गहराई में चले जाने से इन बच्चों की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने शव को पानी के ऊपर देखा, तब इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और शवों को बाहर निकलवाया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें