सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में नया आरक्षण रोस्टर ... - CG Sandesh

सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में नया आरक्षण रोस्टर लागू करने का आदेश जारी

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने आरक्षण को लेकर एक अहम निर्णय लिया है। सरकार ने राज्य में सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में नया आरक्षण रोस्टर लागू करने का आदेश जारी किया है। इस नए प्रावधान के तहत अब कुल आरक्षण कोटा बढ़कर 56 प्रतिशत हो गया है।

नई व्यवस्था में अनुसूचित जातियों (SC) को 17%, अनुसूचित जनजातियों (ST) को 7% और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को 32% आरक्षण दिया गया है। इस रोस्टर की सबसे खास बात यह है कि इसमें SC वर्ग के भीतर आंतरिक आरक्षण को भी शामिल किया गया है, जिसकी मांग लंबे समय से की जा रही थी।

सरकार के इस फैसले को लेकर सियासी घमासान भी तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का कड़ा विरोध करते हुए इसे राजनीतिक प्रेरित बताया है और 7 सितंबर से राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें