जिला सह. केंद्र .बैंक भंवरपुर द्वारा आयोजित कृषक ऋण माफी तिह... - CG Sandesh

जिला सह. केंद्र .बैंक भंवरपुर द्वारा आयोजित कृषक ऋण माफी तिहार विधायक के मुख्यातिथ्य में सम्पन्न

बसना - राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना किसानों का कर्जा माफ के अंतर्गत जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा भंवरपुर द्वारा गुरुवार को कृषक ऋण माफी तिहार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्री किस्मत लाल नंद प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भंवरपुर के अध्यक्ष श्री लीलाकांत पटेल एवं विशेष अतिथि के रूप में ब्लॉक उपाध्यक्ष श्रवण पटेल, महेंद्र नायक ,रतन बंजारे, जयराम पटेल,सुभाष अग्रवाल, थे।

मुख्य अतिथि श्री नन्द ने सरकार की उपलब्धियो को बताते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही 25 सौ रुपये समर्थन मूल्य देते हुए किसानों की ऋण माफ किया। वही ब्लॉक अध्यक्ष श्री पटेल ने भूपेश सरकार की 6 महीने के कार्यकाल के विकास कार्यो को बताया।

इस मौके पर शाखा प्रबंधक श्री अमृत जगत, फील्ड आफिसर जेडी पटेल,उड़ेला व्यवस्थापक श्री शिवलाल नायक, बड़ेसजापाली व्यस्थापक अमरनाथ पटेल,व्यवस्थापक चुम्मन पटेल,सहकारी समिति के उपाध्यक्ष भुरू पटेल, कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष पुनीत चौहान, रूपेश वैष्णव, कुबेरचरण नायक,सेतकुमार पटेल, श्यामलाल,लोकनाथ गुरुजी,रोहिदास, सहित सोसायटी के कर्मचारी एंव बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें