सरायपाली : खींचते हुए घर से गली में निकालकर क्रिकेट बैट से म... - CG Sandesh

सरायपाली : खींचते हुए घर से गली में निकालकर क्रिकेट बैट से मारपीट, बचाने आई पत्नी को भी पीटा

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम देवलभांठा में दरवाजा को लात मारकर अन्दर आकर खींचते हुए घर से गली में निकालकर क्रिकेट बैट से मारपीट करने तथा बचाने आई पत्नी को भी बैट से मारने के आरोप में थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है.

ग्राम देवलभांठा निवासी फागुलाल सेठ ने पुलिस को बताया कि 4 सितम्बर को रात करीब 8 बजे वह अपने घर के परछी में खाना खाने बैठा था. उसकी पत्नी खाना लाने गई थी. उसी समय गांव के कार्तिक यादव घर के परछी के दरवाजा को पैर से धक्का मारकर अंदर आकर फागुलाल सेठ को पकड़कर अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारने लगा और परछी में रखा क्रिकेट का बैट को पकड़ लिया और फागुलाल को घर के परछी से खींचते हुये घर के सामने गली में ले गया, जिससे उसके बायें कोहनी एवं बायें पैर के एड़ी के पास चोंट लगी. 

आरोपी ने आज तुझे जान से मार दूंगा कहकर क्रिकेट बैट से फागुलाल के सिर एवं बायें कंधा में मारपीट किया, जिससे उसके सिर एवं बायें कंधे में चोंट लगी है. झगड़ा को देखकर फागुलाल की पत्नी सरस्वती सेठ बीच बचाव करने आई तो उसे भी कार्तिक यादव उसी क्रिकेट के बैंट से सिर में मारा, जिससे उसके सिर में चोंट आई है. घटना को गांव के देवार्चन यादव देखा सुना है एवं झगड़ा को छुड़वाया है. उन्हें डायल 112 वाहन से शासकीय अस्पताल सरायपाली ले जाया गया.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी कार्तिक यादव के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें