सरायपाली : 20 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

सरायपाली : 20 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम पोटापारा में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब के मामले में कार्रवाई की है.

पुलिस से मिली जानकरी के अनुसार, 3 सितम्बर को मुखबीर से सूचना मिलने पर पुलिस ग्राम पोटापारा पहुंची, जहाँ आरोपी शिवप्रसाद थोरिया पिता दशरू थोरिया उम्र 45 साल निवासी पोटापारा को घेराबंदी कर पकड़ा गया. वह अपनी बाड़ी में शराब रखा हुआ था.

आरोपी के कब्जे से दो नग 10-10 लीटर क्षमता वाली सफेद रंग की प्लास्टिक जरीकेन में भरी करीब 10-10 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जुमला शराब 20 लीटर (20000 ML) (2) एक हरे रंग की प्लास्टिक बोरी के अंदर 36 नग जम्बू गोवा अंग्रेजी शराब का पौवा प्रत्येक में 180 ML भरी कुल जुमला शराब 6480 ML एवं 16 नग शोले प्लेन देशी मदिरा प्रत्येक में 180 ML भरा हुआ कुल शराब 2880 ML जुमला शराब कुल 29360 ML कीमती 9600 रूपये जप्त किया गया. आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें