GST में सुधार : आम जनता, किसानों और छोटे व्यापारी को मिलेगा ... - CG Sandesh

GST में सुधार : आम जनता, किसानों और छोटे व्यापारी को मिलेगा फायदा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स कर बताया कि जीएसटी में अगली पीढ़ी के सुधारों पर सहमति बन गई है। इससे आम जनता, छोटे व्यापारी और किसानों को फायदा मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स कर कहा कि जीएसटी में अगली पीढ़ी के सुधारों पर केंद्र सरकार द्वारा दिए गए प्रस्तावों को जीएसटी काउंसिल ने मंजूरी दे दी है। पीएम मोदी ने बताया कि इन सुधारों से आम आदमी, किसानों, मध्यम वर्ग, एमएसएमई, महिलाओं और युवाओं को सीधा फायदा होगा।
 
उन्होंने लिखा कि इन बदलावों से देश के नागरिकों के जीवन में आसानी आएगी और छोटे व्यापारियों और कारोबारियों के लिए व्यापार करना सरल होगा।

पीएम मोदी ने याद दिलाया कि स्वतंत्रता दिवस पर उन्होंने जीएसटी में व्यापक सुधारों का इरादा जताया था। इसके बाद केंद्र सरकार ने टैक्स दरों में बदलाव और प्रक्रिया सुधारों को लेकर एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया।

जीएसटी काउंसिल की आज नई दिल्ली में बैठक हुई। 2 दिन की इस बैठक में जीएसटी काउंसिल केंद्र के 'अगली पीढ़ी' के जीएसटी सुधार प्रस्ताव पर चर्चा हुई। बैठक में रोजमर्रा की चीजों पर टैक्स कम करने के लिए जीएसटी में बड़े बदलाव किए है।जीएसटी परिषद ने 12% और 28% के कर स्लैब को हटाकर केवल 5 प्रतिशत और 18% की दो कर दरें रखा है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें