सरायपाली : पिकअप से बाइक की टक्कर, युवक की मौत - CG Sandesh

सरायपाली : पिकअप से बाइक की टक्कर, युवक की मौत

सरायपाली में बिना संकेत के पिकअप वाहन के अचानक मुड़ने से बाइक की भिडंत हो गई. हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई. मर्ग जांच के बाद पुलिस ने 29 अगस्त को केस दर्ज किया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, 16 अगस्त को न्यू कृर्षि उपज मंडी के सामने पिकअप वाहन क्रमांक CG 06 GZ 9886 के चालक ने अपने वाहन को बिना इंडीकेटर दिये अचानक न्यू कृर्षि मंडी की ओर मोड दिया जिससे नकुल सिदार का मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GQ 9854 टकरा गया. उसके सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने मर्ग जांच के बाद आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ 106(1)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें